काँवर यात्रा मे श्रद्धालुओं ने किया बोल बम का उद्घोष

काँवर यात्रा मे श्रद्धालुओं ने किया बोल बम का उद्घोष

samacharvani.com
0

 



बरियों (राजपुर )

Samachar vani

 राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिलाई खुर्द में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई और प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया. इस कावड़ यात्रा में शामिल सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने सभी श्रद्धालुओं, माता बहनों और मंदिर के पुजारी, क्षेत्र वासियों को सावन माह के सभी पर्वों की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा की रक्षा करनी चाहिए.

 बरियों के ग्राम पंचायत भिलाई खुर्द में महेश पंडा द्वारा आयोजित कांवर यात्रा में शामिल हुए मुख्य रूप से सामरी की लोकप्रिय विधायक श्रीमति उद्धेश्वरी पैकरा और साथ में सभी शिव भक्त ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की. इस दौरान बोल बम के उद्घोष से बरियों इलाका गूँजता रहा. इस दौरान भिलाई खुर्द सरपंच, मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल, कमला सिंह, मुरारी श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे.



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)