कोलकाता की घटना के विरोध में प्रोटेस्ट रैली और कैंडल मार्च में उमड़े लोग

कोलकाता की घटना के विरोध में प्रोटेस्ट रैली और कैंडल मार्च में उमड़े लोग

samacharvani.com
0

 वी वांट जस्टिस.. फांसी दो हत्यारो को.. बेटी हम शर्मिंदा हैं जैसे नारों के साथ डॉक्टरों की आज शाम नगर में निकली रैली. समाज के सभी वर्गों का मिला समर्थन..



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी न्यूज़, 17 अगस्त 24)

 आईएमए के आह्वान पर अंबिकापुर सहित सरगुजा के डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर रहे.आज सुबह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर से डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर स्टाफ अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ में विरोध प्रदर्शन किया.डॉक्टर ने आक्रोश रैली निकाली, वहीं दूसरी ओर महामाया चौक अंबिकापुर से गांधी चौक अंबिकापुर तक प्रोटेस्ट रैली निकाली गई. वी वांट जस्टिस.. हथियारों को फांसी दो..  जोर जुल्म अब नहीं सहेंगे.. जैसे नारों के साथ चिकित्सकों की इस रैली में समाज के सभी वर्ग से लोग शामिल हुए. इस रैली और कैंडल मार्च को नगर के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला. रैली का समापन गांधी चौक पर हुआ जहां तेज बारिश के बाद प्रदर्शनकारी जमे रहे,और  बारिश में नारे बाजी की जाती रही. बारिश में ही स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर प्रदर्शन कारीयों ने आम नागरिकों के साथ कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शित किया. नगर में मुख्य मार्गो से होती हुईये रैली स्टेडियम ग्राउंड कैंपस में समाप्त हुई. इस रैली में चिकित्सा स्टाफ, समस्त टेक्नीशियन, जूनियर डॉक्टर, लगभग 80 की संख्या में पीजी स्टूडेंट, सरकारी एवं निजी अस्पताल के चिकित्सक, केमिस्ट, दवा कंपनियों के प्रतिनिधि,अधिवक्ता,चार्टर्ड अकाउंटेंट सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि,एनसीसी ग्रुप,शहर के युवा, नागरिक, जनप्रतिनिधि,पार्षद, सहित समाज के हर वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई.कोलकाता में हुए ट्रेनी मेडिकल स्टूडेंट पर रेप और बर्बरता पूर्वक हत्या और प्रदर्शनकारियों पर भीड़ का हमला, दोषियों को बचाने की कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया गया. आई. एम.ए.अंबिकापुर के आह्वान पर वरिष्ठ चिकित्सक इस प्रदर्शन में शामिल रहे.


 मेडिकल सेवाओं के बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी 

 आज डॉक्टर के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों की लंबी लाइन रही और सोनोग्राफी टेस्ट कई न होने पर कई मरीज ने असंतोष भी जाहिर किया. डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से कई शवों के पोस्टमार्टम भी नहीं हो सके..इधर अस्पताल में आपातकालीन सुविधा जारी रही और आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया था.

आज के प्रोटेस्ट रैली की कुछ तस्वीरें..










    आज के प्रोटेस्ट रैली के  कुछ वीडियो..




   Samachar vani news, ambikapur 

    Editor -Smt.Sushmasurendra tiwari 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)