राजपुर (समाचार वाणी )
बलौदा बाजार में सतनामी समाज के लिए आवाज बुलंद कर रहे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर विष्णु देव सरकार की पुलिस जबरदस्ती और घर में घुसकर गिरफ्तारी करने के विरोध में युवा कांग्रेस के बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बलरामपुर जिला के राजपुर गाँधी चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन की कोशिश कर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी किया गया।पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झूमा झटकी भी हुई। पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, एन
एस यू आई जिलाध्यक्ष रूपेश यादव,युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह,दिनेश,नूतन खलखो,अमीन साय, विकास यादव,पंकज ठाकुर, देवा,सहित युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Samachar vani news









