अंबिकापुर (समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बीईओ ऑफिस में पदस्थ बाबू को एसीबी की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू ने एरियर्स की राशि रिलीज करने के बदले शिक्षा विभाग में ही पदस्थ एक प्यून से 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। चपरासी ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर से की थी। मंगलवार को प्यून उसे पहली किश्त के रूप में 12 हजार रुपए देने पहुंचा था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
केमिकल लगा 12 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार
एसीबी की टीम मंगलवार को ऑफिस खुलने के समय में वाड्रफनगर बीईओ कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने चपरासी नितेश को पहली किश्त के 12 हजार रुपए केमिकल लगाकर दिए। प्यून ने ये रुपए जैसे ही बाबू के हाथों मे पकड़ाया, वहां पहले से रही एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
Samachar vani news desk, ambikapur



