जब सांसद, कलेक्टर निकले शहर की जर्ज़र सड़कों पर

जब सांसद, कलेक्टर निकले शहर की जर्ज़र सड़कों पर

samacharvani.com
0

 




अंबिकापुर (सरगुजा) 

Samachar vani news, 12th August 24

अंबिकापुर नगर के मनेन्द्रगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन रोड और खरसिया चौक पर सड़कों की दुर्दशा को देखने और परखने आज सुबह सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज स्कूटी से हेलमेट पहनकर निकले। उन्होंने स्कूटी में अपने पीछे सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर को भी बैठाया था। साथ में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सड़कों की जर्ज़र स्थिति को देखते हुए चिंतामणि महाराज ने कहा कि निश्चित तौर पर इन तीन मार्ग के गड्ढे में दो पहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों, मॉर्निंग वॉक करने वालों को खतरा है। 



सरगुजा सांसद ने अधिकारियों को लगातार बारिश को देखते हुए सड़क पर उभर आए सभी गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। बारिश के बाद इन सड़कों पर डामरीकरण का कार्य होगा। अंबिकापुर शहर के अंबेडकर चौक से लेकर पीजी कॉलेज होते हुए रेलवे स्टेशन के आगे तक सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। बारिश में सड़कों पर घुटनों तक पानी रहता है। ऐसे में उक्त मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



 सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि मुख्य मार्ग और हाइवे में लोगों की ज़िन्दगी ख़तरे में ना हो इसलिए इन व्यस्त मार्गो की मरम्मत और जीर्णोद्धार ज़रूरी है। नागरिकों स्कूली बच्चों, महिलाओं, छात्राओं, बुज़ुर्गो की  सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता  रहेगी। इस दौरान सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस स्कूटी भ्रमण के दौरान नगर के जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, नागरिक और प्रशासन के आला अधिकारी मौज़ूद रहे।






     नगर भ्रमण, संवाद और समस्याओं पर नागरिकों से चर्चा            करते सांसद चिंतामणि महाराज.


       समाचारवाणी न्यूज़, अंबिकापुर 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)