प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला पास्टर गिरफ्तार

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाला पास्टर गिरफ्तार

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

 ईसाई धर्म प्रचारक पोस्टर रंजीत बड़ा को राजपुर पुलिस ने धर्मांतरण के मामले में आज गिरफ्तार कार्यालय में प्रस्तुत किया है. पोस्टर रंजीत बड़ा राजपुर ब्लॉक के लाडवा ग्राम में लोगों पर  धर्म बदलकर ईसाई धर्म स्वीकार करने दबाव बनाकर धमकी दे रहा था ग्रामीणों की रिपोर्ट पर राजपुर पुलिस ने आज उक्त आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया है

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया मती गोड पति धरम साय गोड उम्र 48 वर्ष निवासी लडुवा नवापारा थाना राजपुर के द्वारा थाना राजपुर में लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके गांव में 3-4 वर्ष पूर्व से पास्टर रंजीत निवासी झिंगाडाड करजी का इसके गांव में जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है। उसके द्वारा गांव में लगातार ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है तथा गांव के भोले भाले लोगो को हिन्दु धर्म छोडकर ईसाई धर्म अपनाने पर कोई बिमारी नही होगा तथा धन संपत्ति की कमी नहीं रहेगी बाल बच्चे स्वस्थ्य रहेगें बोलकर प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। गांव के कई लोग उसकी बातों में आ गये और उसके घर पर प्रार्थना करने के लिये हर सप्ताह रविवार को जाते हैं। रंजीत बडा बोलते रहता है कि गांव में चर्च बनाउगां तथा धर्म बदलने के लिये झुठे वात को गांव में फैलाता है। रंजीत बडा झाड फुक करने के बहाने भी लोगो को अपने घर बुलाता है कभी कभी रात में मादर वजाकर चिल्लाता है और पुरे गांव के लोगो को परेशान करता है। जो भी व्यक्ति उसके घर जाता है उसे धर्म बदलने का प्रलोभन देता है। जिससे वह अपने घर में आये दिन धर्म बदलने के लिये लडाई झगडा परिवार से करता है जिससे गांव के कई परिवार परेशान हैं। जब गावं के लोगो के द्वारा उसको समझाने का प्रयास किया गया तो वह लडाई झगडा पर उतारू हो जाता है और बोलता है कि वह ईशु का पुजा करता है जिससे उसके घर में किसी का तबियत खराब नही होता है तथा धन रूपये की कमी नही होती है। प्रार्थिया के पति भी पास्टर रंजीत बडा के बातो में आ गये और लगभग साल ढेड साल से उसके घर आना जाना करते हैं जब से उसके उसके घर आना जाना किये हैं तब से वह धर्म बदलने की बात बोलते हैं और धर्म नही बदलोगे तो परिवार को छोड दुगां बोलते हैं। अपने धर्म का पुजा पाठ करने को कहने पर नही करूगा कहते हैं। इसके पति पास्टर रंजीत बडा के प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म अपनाने को बोलते हैं। गांव के प्रानो मरकाम, पावती टेकाम, छोटे लाल टोप्पो, आनंद दास, उचित टेकाम एवं अन्य लोगो के द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नही मानता है तथा मारपीट करने की धमकी देकर धर्म बदलने की बात को बोलते रहता है। पास्टर रंजीत प्रार्थिया के धर्म को नीचा दिखाने के आशय से इसके हिन्दु समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत व अपमानित करता है। और लगातार आहत व अपमानित करते आ रहा है। जिससे गांव के हिन्दु समाज के लोग काफी दुःखी और अपमानित महशुस कर रहे हैं कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था कि आरोपी रंजीत बड़ा घटना समय से ही फरार चल रहा था। हालात से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री राजेश अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री ईमानुएल लकडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में थाना राजपुर से टीम गठित कर आरोपी रंजीत बड़ा के धरपकड हेतु लगाया गया था। आरोपी रंजीत बडा के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से उसका पता तलाश कर थाना राजपुर लाकर घटना के सबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी रंजीत बडा के विरूद्ध अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, सउनि राकेश सिंह, प्र. आर. श्यामलाल भगत, आरक्षक रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की सक्रिय रहे।


Samachar vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)