तिरंगा उत्सव की तैयारी हेतु विधायक ने ली बैठक

तिरंगा उत्सव की तैयारी हेतु विधायक ने ली बैठक

samacharvani.com
0

 गांव गांव में तिरंगा यात्रा और स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर, भाजपा कार्यकर्ताओं का सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने किया उत्साहवर्धन..


राजपुर (बलरामपुर)

समाचारवाणी 

मंडल बरियों में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक किया गया जिसमें मुख्य रूप से शामिल हुए सामरी विधायक श्रीमति उधेस्वरी पैकरा ने तिरंगा यात्रा हर ग्राम पंचायत में धूमधाम से तिरंगा उत्सव मनाने एवं स्वच्छता दिवस मनाने हेतु आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए. इन्होंने बरियों मंडल कार्यकर्ताओं के बैठक में कहा कि हमें तिरंगा उत्सव और स्वच्छता अभियान में पूर्ण योगदान देकर सफल करना है एवं गांव गांव में सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर समस्याओ को दूर करने प्रयास करना है.

भाजपा जिला उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल, राजू सोनी,युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम सोनी, रवि टेकाम बरियों सरपंच, भजन राम बघिमा सरपंच, हरिकिशन पैकरा सरपंच ककना, जितेंद्र जायसवाल  मंडल महामंत्री, सुनील जायसवाल , अनिल जायसवाल,विष्णु अग्रवाल, अनिल जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, सुरेश जयसवाल, शंकर राम, श्रीकांत,यश जायसवाल, ब्रजमोहन, तथा भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए.


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)