सावन उत्सव, वनभोज का आनंद लिया महिला मोर्चा की महिलाओं ने

सावन उत्सव, वनभोज का आनंद लिया महिला मोर्चा की महिलाओं ने

samacharvani.com
0

सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने हरितिमा नर्सरी में सावन उत्सव मनाया. मातृ शक्ति के साथ झूला झूलते हुए विधायक ने नई उर्ज़ा के साथ ग्रामीण महिलाओं में साथ आगे बढ़ने के लिए उत्साह जगाया..



राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

हरीतिमा नर्सरी में कल दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन हुआ। सामरी विधानसभा स्तरीय राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी के भाजपा महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने भाग लिया। सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा  के मुख्य आतिथ्य में संपन्न सावन उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन उत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भोजन और झूले का आनंद लिया। 



इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने  विधानसभा की सभी महिलाओं और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहने आज पहली बार समान उत्सव मना रही हैं और सभी महिलाओं के बीच में उत्साह का संचार हुआ है। हमें महिलाओं को स्वावलंबी और और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना है।
 प्रदेश की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में ₹1000 रुपए महीना भेज रही है। सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है जिसमें हमें भाग लेकर विकास पद पर आगे बढ़ना है। इन्होंने सभी महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस, सावन,रक्षाबंधन, तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अब तेजी से जागरूक हो रही है,और परिवार के साथ समाज के कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं । 



बलरामपुर जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह ने सभी महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, सावन उत्सव के साथ सभी आने वाले त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि बलरामपुर जिले के साथ सामरी विधानसभा में महिला विधायक के चुने जाने से महिलाओं के प्रगति, विकास के नए रास्ते खुल रहे हैं। समाज में महिलाएं सशक्त भूमिका के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय  के  नेतृत्व में भाजपा सरकार सुशासन के साथ महिलाओं को आगे बढ़ाने,आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय सिंह,महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती शकुंतला भगत, मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे,  विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनाथ यादव,मंडल महामंत्री संतोष तिवारी,अनिल तिवारी,संतोष पाण्डेय,मनोज बंसल,विनय भगत, उदय यादव,सरपंच परसागुड़ी तेज़ कुमार, के साथ बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थितरहे। संचालन भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)