सभी अस्पताल के चिकित्सक अवकाश पर, कोलकाता की घटना पर एकजुट चिकित्सा जगत

सभी अस्पताल के चिकित्सक अवकाश पर, कोलकाता की घटना पर एकजुट चिकित्सा जगत

samacharvani.com
0




 अंबिकापुर 

समाचारवाणी

 कोलकाता में जी बी कर.मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप और हत्या  के साथ कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों पर भीड़ के हमले के विरोध में आज पूरे देश में डॉक्टर के प्रदर्शन के साथ अंबिकापुर  के सभी चिकित्सकों ने आज सामूहिक अवकाश लेकर इस जघन्य घटना के विरोध में चिकित्सा कार्य आज बंद रखा है.आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर आज सभ अस्पतालों के ओपीडी बंद रहेंगे. डॉक्टरों की इस हड़ताल को सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.आईएमए के साथ अंबिकापुर नगर के सभी चिकित्सकों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही और मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है.

कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर पर हमले की कार्रवाई के बाद चिकित्सा जगत में आक्रोश का वातावरण है देखा जा रहा है. आज अंबिकापुर नगर के महामाया चौक से शाम 4:00 बजे घड़ी चौक तक कैंडल मार्च निकाला जा रहा है जिसमें नागरिकों बुद्धिजीवी वर्ग से शामिल होने की अपील की गई है. चिकित्सा कर्मियों, डॉक्टर के इस विरोध प्रदर्शन कैंडल मार्च मैं डॉक्टर कर्मचारी, एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोग शामिल हो रहे हैं.

 इधर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने  अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र लिखकर सामूहिक अवकाश के साथ महिला चिकित्सकों के सुरक्षा के लिए तीन प्रमुख मांगे रखी हैं.

कोलकाता में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में चिकित्सक के साथ हुए भारी भीड़ के हमले के विरोध में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने डीन, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को लिखे पत्र में कहा है कि -

विगत दिनों पचिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत एक स्नातकोतर डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय अनैतिक  तथा दानवीय कृल्य, रेप तथा हत्या का हेल्थ फेडरेशन पूर्ण रूप से विरोध कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रोटेस्टर्स को सामूहिक रूप में भीड़ के द्वारा हमला और इस जघन्य अपराध की कोशिश करना एक अति घृणित एवम अपराधिक मानसिकता का परिचायक है। अतः घटना के जांच की मांग करते हैं तथा दोषियों पर तत्काल सरकार ओर से वैधानिक कार्यवाही की मांग करते हैं।यह भी मांग करते है कि तत्काल संपूर्ण देश में चिकित्सक, चिकित्सा स्टॉफ की संपूर्ण सुरक्षा नियमों का कड़ाई से से पालन हो।

इस संबंध में हमारी निम्न मांगे है

1. कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप, हत्या और एवम उसके बाद हुई प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों पर हमले के आरोपियों पर भी सख्त कार्यवाही।

२.सभी मेडिकल महिला स्टॉफ की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाना और संस्था प्रमुख, अस्पताल प्रशासन, और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी भी शामिल हो।

 मेडिकल प्रोटेक्शन एण्ट के तहत 10 साल की सजा प्रावधान कर किया जाए।

इन्न समस्त मांगों की पूर्ति हेत देश व्यापी आंदोलन का हम समर्थन करते हैं.

इस इस पत्र के बाद आज समस्त जूनियर डॉक्टर सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन पर हैं और जिले के सभी चिकित्सक शाम 4:00 विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च में शामिल होंगे.



Samachar vani news desk, ambikapur 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)