अनाचार के आरोपी हुआ जेल दाखिल

अनाचार के आरोपी हुआ जेल दाखिल

samacharvani.com
0




राजपुर (समाचारवाणी

 राजपुर विकासखंड के चौरा ग्राम की बड़का पारा में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर लगातार बलात्कार करने और शादी का झांसा देने के बाद युवती के गर्भवती होने पर लड़की के पिता ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

रिपोर्ट दर्ज़ करने के बाद आरोपी सुंदरा राम मानिकपुरी पिता स्वर्गीय पीतांबर मानिकपुरी जाति पनिका उम्र 23 वर्ष निवासी चौराहा बड़का पर को आज पुलिस ने घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के धारा 376 २)(ढ) एवं पास्को  एक्ट की धारा 4'6 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.पुलिस द्वारा घेराबंदी करने के बाद आरोपी सुंदर घर से भगाने के फिराक में था.

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह द्वारा टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए उसके घर से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई. आरोपी ने अपना जन्म स्वीकार कर लिया है. ग्राम की युक्ति से अक्टूबर 2030 से लगातार अनाचार कर उसे शादी करने का झांसा देता रहा और उसके गर्भवती होने के बाद मुकर गया था. पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश अग्रवाल द्वारा महिला, बालिकाओं, बच्चों पर हुए अपराध पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैँ.

पुलिस के उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह ,सहायक उप निरीक्षक कल्पना, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव,आरक्षक नरेंद्र कश्यप, संतोष सिंह, लखेश्वर पैकर, विजय पैकरा, रिंकू गुप्ता जुगन साय, अमृत सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की ,तथा सैनिक संजय यादव सक्रिय रहे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)