अंबिकापुर
(Samachar vani news,22 August 24)
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती नीनू इटियारा से आज सरगुजा क्षेत्र की मांग अम्बिकापुर रेणुकूट रेलमार्ग के बारे में संवाद करते हुए,अंबिकापुर से रेणुकूट रेलमार्ग जुड़ाव चेतना पदयात्रा मंच द्वारा लंबी चर्चा में अपनी बात रखी।
इसके साथ ही पूरी फ़ाइल, आर. टी. आई. के दस्तावेज, सर्वे के मुख्य दस्तावेज भी दिए गए।सांसदों के पत्र, विभिन्न सामाजिक संगठनों के मांग पत्र, पदयात्रा की फ़ाइल समेत सभी जरूरी दस्तावेज डीआरएम बिलासपुर प्रवीण पांडे, सीनियर डीसीएम अविनाश कुमार सिंह की उपस्थिति में दिया गया।इसके साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु ध्यानाकर्षित किया।
साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे बिलासपुर की जीएम श्रीमती नीतू इटियारा आज गुरुवार 22 अगस्त को रेलवे स्टेशन अंबिकापुर का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान सरगुजा रेल प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर 6 बिंदुओं पर रेलवे सुविधा विस्तार की मांग की। प्रमुख मांगों में अम्बिकापुर से दुर्ग ट्रेन की जो टाईमिग है जो अम्बिकापुर से छूटने की रात्रि 10.30 बजे है, इसको पूर्व की भाति रात्रि 9:15 या रात्रि 9.30 से किए जाने, प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह ट्रेन रायपुर पहुंचने में अक्सर लेट हो जाती है, जिसके कारण अधिकांश यात्रियों की लम्बी दूरी जाने की ट्रेन छूट जाती है और रायपुर हवाई अड्डे से अधिकांश फ्लाईट छूट जाती है। जिससे इसके अंबिकापुर से छुटने के समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए।
इसके अलावा अम्बिकापुर में यात्रियों एवं ट्रेनों की संख्या को देखते हुए तत्काल एक और प्लेटफॉर्म की आवश्यकता जताते हुए तत्काल जनहित में स्वीकृति देने के अनुशंसा किए जाने की मांग की गई।रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य मुकेश तिवारी ने यह भी बताया कि अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन तक जाने हेतु केवल एक ही मार्ग है, ट्रेन के आने व छूटने यो समय एक ही मार्ग होने से गाड़ियों की, वाहनों की भारी भीड़ हो जाती है, और मार्ग पूरी तरह जाम हो जाता है। कई बार यात्रि समय पर ट्रेन पकड़ नहीं पाते और समय से पूर्व ट्रेन छूट जाती है इसलिए रेल्वे स्टेशन के पास एक वैकल्पिक मार्ग आने- जाने के लिए बनवाया जाये। अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन में एक लिफ्ट लगवाने की आवश्यकता है जिससे आम यात्रियों को सुविधा मिल सके। अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन के सामने सर्कुलेशन एरिया में सुधार किए जाने की मांग की , जिससे जाम की स्थिति न हो।
विधायक धर्मजीत सिंह का हुआ भव्य स्वागत
अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा से संकल्प पारित करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह का रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। इस पहल के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई ।
विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व अन्य विधायकों को लेकर इस रेल लाइन के निर्माण के लिए रेल मंत्री जी से भी मिलेंगे। सरगुजा जिले की जन भावना अनुरुप अंबिकापुर रेणुकूट रेल लाइन का निर्माण जल्द हो इसके लिए हर संभव पहल किया जाएगा।
इस दौरान , वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे,त्रिलोक कपूर कुशवाहा, कैलाश मिश्रा, मुकेश तिवारी, प्रभु नारायण वर्मा,,करता राम गुप्ता,जितेंद्र सिंह,वेदांत तिवारी, शिवेश सिंह,संतोष दास,कांत दुबे,विवेक दुबे, राजबहादुर सिंह, कांत दुबे,अजय तिवारी, पीयूष त्रिपाठी,मंगल पाण्डेय,गोल्डी बिहाड़े, रमेश जायसवाल, नकुल सोनकर,योगेश सोनी, सुभाष गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह,सुरजीत भामरा, नगीना सिंह, के साथ रेल संघर्ष समिति सदस्य मौज़ूद रहे।
मांग पत्र सौंपा गया..
Samachar Vani news, ambikapur










