गांजा की तस्करी करते अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

गांजा की तस्करी करते अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

samacharvani.com
0


  • पुलिस अधीक्षक बलरामपुर- रामानुजगंज  के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर रामानुजगंज पुलिस की कार्यवाही.
  • मोटरसाइकिल में 2 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत 30000 रुपयें) की तस्करी करते अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार.                                                   

       

रामानुजगंज 

(समाचारवाणी न्यूज़) 

 नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है. चेकपोस्ट, बस स्टैंड,और संभावित ठिकानों पर नशीली और मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री रोकने सघन चेकिंग अभियान रामानुजगंज पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है. इसी तलाशी के क्रम में आज रामानुजगंज पुलिस ने नशे के एक अंतरराजयीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद करने में सफलता पाई है.

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्रीं राजेश अग्रवाल ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही व सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था. थाना प्रभारी रामानुजगंज, रमाकांत तिवारी को  28 अगस्त  क़ो मुखबीर से सूचना मिली कि झारखंड से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर एक व्यक्ति आने वाला है, जिस पर अविलम्ब थाना रामानुजगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  फारेस्ट बैरियर के पास बल तैनात कर संदिग्ध वाहनो  की जांच की जा रही थी. तभी मोटरसाइकिल क्रमांक JH14 H 3764 झारखंड से छत्तीसगढ़ की ओर से आ रही थी, जिसकी गतिविधि संदेहास्पद थी.  पुलिस बल के द्वारा  समक्ष ग्वाहो के विधिनुसार मोटरसायकल सवार व्यक्ति क़ो रुकवा कर नाम पता पूछने पर अपना नाम सतीश चौधरी, पिता मुन्ना चौधरी निवासी रंका, उम्र बीस वर्ष बताया जिसे कानूनी प्रकिया का पालन करते हुवे उपस्थित गवाहों के समक्ष पिट्ठू बैग को चेक करने पर 2 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ  गांजा मिला, जिसका परिवहन  किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध  अपराध पाए जाने पर थाना रामानुजगंज मेँ अपराध क्रमांक 168/2024 धारा 20(B) NDPS, एक्ट  कायम कर आरोपी क़ो गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है. प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी ज़ब्त किया गया है.



(समाचारवाणी न्यूज़)




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)