राजपुर (समाचारवाणी)
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों में कार्यरत 398 प्रबंधकों को मध्य प्रदेश के समान अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिलाने बावत प्रबंधकों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधक संघ के qपूर्व प्रांत अध्यक्ष राजू सोनी के नेतृत्व में रायपुर में डॉ रमन सिंह से मुलाक़ात की. डॉ रमन सिंह ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है.
प्रबंधकों ने अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक बघु वनो० सह समितियों में कार्यरत प्रबंधकों को अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया गया है. छत्तीसगढ़ लघु वनोपज समितियों में 898 प्रबंधक कार्यरत है,जिन्हें अनुकम्पा नियुक्ति एवं सेवा निवृति के पश्चात उपादान राशि का लाभ नहीं मिल रहा है. मध्य प्रदेश के सभी प्रबंधकों को मिल रहे लव लाभ के आदेश की प्रति सौपते हुए प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में सभी प्रबंधकों के हित में सरकार द्वारा पहल किए जाने की मांग रखी है. इस दौरान प्रबंधक संघ के राजू सोनी ने सरगुजा आंचल में पाए जाने वाला स्थानीय मशरूम खुखड़ी डॉ रमन सिंह को भेंट किया. इस दौरान राजू सोनी,सुरेश सोनी, मुरारी श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.



