अंबिकापुर (समाचारवाणी)
पिछले तीन दिनों से अंबिकापुर नगर में तेज बारिश होने से कई मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति बनी रही. आज शाम 5:00 बजे तेज बारिश होने से नगर के मरीन ड्राइव में मार्ग में पानी भर गया और इस मार्ग से आने जाने वाले वाहन चालकों को और स्कूली बच्चों, महिलाओं को काफी परेशानी हुई. डीसी रोड के मुहाने में भी जल भराव देखा गया. बनारस चौक से आगे एमजी रोड में पीजी कॉलेज के सामने लगातार पानी भरने और बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से जहां कई दुर्घटनाएं हो रही है, वहीं राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. चाय कॉफी शॉप के सामने अक्सर मार्ग पानी के कारण जाम हो जाता है. इस मार्ग में बैंकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कारण काफी भीड़ रहती है और जल भराव की स्थिति से दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों रहागीरों को काफी परेशानी हो रही है. इन गढ़ों में स्कूटी चालक और ऑटो भी दुर्घटनाग्रस्त ग्रस्त हो चुके हैं. नगर के कई मार्गो के साथ बड़े-बड़े गड्ढे और जल भराव के बीच यात्रीगण रेलवे स्टेशन किसी तरह पहुंच पा रहे हैं. पिछले तीन दिनों से दूसरे वक्त तेज बारिश और मोटी बौछारें पढ़ने से शहर के कई अंदरूनी इलाकों में पानी भर गया. कई मुहल्लों में नगर निगम का आपदा प्रबंधन दल जल निकासी का प्रयास कर रहा है.
आज की कुछ तस्वीरें..
Samachar Vani news, Ambikapur











