रातभर बारिश से नदी नाले उफ़ान पर, ओकरा गेउर नदी पुल पर 5 फीट तक बहाव

रातभर बारिश से नदी नाले उफ़ान पर, ओकरा गेउर नदी पुल पर 5 फीट तक बहाव

samacharvani.com
0

 बलरामपुर जिले के राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज, वाड्रफनगर, बलरामपुर, चांदो,इलाके में तेज़ बारिश से नदी नालों में बाढ़ की स्थिति, गेउर नदी के ऊपर 6 फिट पानी का बहाव,  सुरक्षित आवागमन हेतु प्रशासन चौकस 




राजपुर (बलरामपुर

समाचारवाणी न्यूज़ 
बलरामपुर जिले के राजपुर, सेमरसोत   इलाके में कई घंटे से अनवरत  बारिश हो रही है. राजपुर इलाके में बीती रात से तेज बारिश होने के कारण सभी नदी नाले तूफान पर हैं. राजपुर ओकरा के बीच गेयूर  नदी पर 8 फीट पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह डूब गया है आठ गांव से संपर्क टूट गया है.इधर राष्ट्रीय राजमार्ग  343 पर गेउर  और गागर नदी उफ़ान  पर है. राजपुर सीमा पर नवकी गेउर नदी में अपनी तेज गति से पुल से ऊपर पानी  बढ़ रहा है. राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल नेसुरक्षित आवागमन के लिए पुल के दोनों तरफ आवागमन रोक दिया है. ओकरा नदी के पुल पर बैरिकेड लगाकर संकेतक लगाए गए हैं और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है. गागर  नदी के ऊपर बरियों  पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है. और धोरपुर मार्ग में गागर नदी के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन को रोक दिया गया है.
उधर नदी नाले में बाढ़ आने के कारण पुलों  से कई फीट ऊपर पानी बह रहा है. सेमरसोत   मार्ग बंद कर दिया गया है. पस्ता पुलिस और डौरा पुलिस सभी नदी नालों पर निगरानी रखते हुए आवागमन पर ध्यान दे रहे हैं. सेमर सोत   से सीतारामपुर जाने वाले पीएमजी एसवाय.  मार्ग में लैंड स्लाइडिंग होने के कारण काफी जगह पर सड़क दरक चुकी है, और बीच-बीच में कई पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध हो चुका है. एक मरीज को लाने के लिए जा रहे 102 एंबुलेंस वहां बीच रास्ते में ही फंस गई और मरीज को लाने में काफी परेशानी हो रही है. इधर सीतारामपुर के साथ जोका  पाठ इलाके में भी कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो चुका है गोपालपुर राजपुर के बीच में एक नाले में तूफान आने के कारण यातायात बंद है. राजपुर के धंधापुर रेवतपुर क्षेत्र में महान नदी पर भी बाढ़ की स्थिति है. नेशनल हाईवे 343 में अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क में बाढ़ जैसी स्थिति है और नदी नाले तूफान पर हैं.गेउर और गागर में उफनती  धारा के बीच में पुल  से ऊपर पानी बहने की खतरे को देखते हुए पुलिस द्वारा फिलहाल आवागमन रोक दिया गया है. इस मार्ग में आवागमन रुकने से कई यात्री वाहन और कार  ट्रक और राहगीरों को इलाके वालों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंभीर रोगियों को चिकित्सालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. दूर दराज के इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ गिरने और मकान गिरने की सूचना मिल रही है. पिछले तीन दिनों से अनवरत बारिश होने के कारण गेउर, गागर,महान, गलफुल्ला जैसे नदियों में ऊपरी इलाकों में तेज बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. खतरे की संभावना को देखते हुए राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार यशवंत कुमार, एवं थाना प्रभारी  भारद्वाज सिंह सभी स्टाफ के साथ सभी खतरे वाले स्थान पर मौजूद हैं और आकस्मिक आपदा से निपटने के प्रबंध किए जा रहे हैं.



तेज़ बारिश से जनजीवन प्रभावित 

 हां आगामी तीन दिनों में बलरामपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी के बीच में जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है इससे दैनिक कार्यों में बाधा आ रही है वहीं पर कच्चे मकान में रहने वाले ऑन की चिंता बढ़ गई है विद्युत प्रवाह में बाधा आने के कारण क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण सर्पगंज और दुर्घटनाओं के खतरे भी बढ़ गए हैं परीक्षा देने वाले छात्रों जिला मुख्यालय प्रतिदिन जाने वाले कर्मचारी कोर्ट कचहरी के मामलों में आवागमन करने वाले एवं स्कूली छात्र-छात्राओं बीमा बीमार लोगों की चिकित्सा हेतु भी परेशानी हो रही है. नदी नालों में जनजीवन के प्रभावित होने के आशंका के बीच प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध करना शुरू कर दिया है राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित आवागमन हेतु नागरिकों को सचेत किया जा रहा है.













Samachar Vani news 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)