बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले के विरोध में नागरिकों ने निकाला कैंडल मार्च

samacharvani.com
0

बांग्लादेश में बिगड़े हालत के बाद हिन्दू समुदाय पर हमले, हत्या, अमानवीय अत्याचार रोकने बांग्लादेश अंतरिम सरकार और भारत सरकार से ज़रूरी पहल करने की गई मांग, कैंडल मार्च के बाद दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई.



बरियों (बलरामपुर

समाचारवाणी 

 बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बारियों में 7:00 बजे शाम को नागरिकों ने  मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में बांग्लादेश के हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार और अमानवीय कृत्य के खिलाफ में कैंडल मार्च किया और  मृतक परिवारों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा. बरियों बस स्टैंड में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और महिलाओं,बच्चों पर किए जा रहे हमले, हत्या,बलात्कार के लोम हर्षक घटनाओं का पुरजोर विरोध करते हुए भारत सरकार और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार को हस्तक्षेप करते हुए हिंदू परिवारों के सुरक्षा के उपाय की  मांग की है. बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर पूरे अत्याचार अमानवीय घटनाओं पर तत्काल  रोक लगाने एवं कट्टरपंथी ताकतों सैन्य कार्यवाही की मांग करते हुए नरेबाज़ी की गई.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बरियों मंडल के अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल,मुकेश गुप्ता, छोटू जायसवाल,दिनेश सिंह, सोनू गुप्ता, सुनील जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल, राहुल गुप्ता, यश जायसवाल, छोटू गुप्ता, मुरारी श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल,सुरेश तिर्की एवं बरियों इलाके से बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे.







Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)