रामानुजगंज (बलरामपुर)
रामचन्द्रपुर विकासखण्ड के ग्राम चेरा में आज दोपहर 12 बजे करीब गांव के जंगल की ओर झाड़ियों को पार करने के दौरान पंडो जनजाति की महिला के पैर से वह बह गई जिसका अब तक पता नहीं चल सका है उसके साथ अन्य महिलाओं ने काफी आराम किया प्रयास किया। इसके अलावा इसके सूचना पुलिस कप्तान राजेश अग्रवाल को मिलने पर एसडीआरएफ. की टीम को भेजा गया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका.कलेक्टर बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक ने आपदा प्रबंधन टीम के साथ पूरे जिले में पुलिस बलों को एलर्ट कर दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हो रही मूसलाधार वर्षा क्षेत्र के नदी उफान पर हैं.आज दोपहर एक बजे केआसपास ग्राम चेरा की पांच महिलाएं जिनमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी जो खुखड़ी लेने जंगल की ओर गई थी सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बाघुवार नाले को पार करके दूसरी तरफ जा रही थीं, ये चार महिलाएं तो निकल गईं, रजवंती का पैर फिसला और बहने लगी. महिलाओं ने चारों ओर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन धार इतनी तेज थी कि वह आगे बहते हुए निकल गई. ग्रामीणों ने आगे तक निकालने का प्रयास किया पर कोई पता नहीं चला.
जब उफनते नाले में बहने लगे बाइक सवार दो युवा, स्थानीय ग्रामीणों ने बचाया
रामानुजगंज के आगे विजयनगर में बाइक सवार दो युवा गांव के बीच बस्ती में पडने वाले को नाले को पार करने के दौरान बाइक लेकर निकले और दोनों युवा बहने लगे. बहते हुए दोनों कुछ दूरी पर चले गए.जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो दोनों युवाओं और बाइक को काफी प्रयास के बाद में बहुत पानी से बाहर निकाल सके । इस इलाके में हुई मूसलधार बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिले के दो पौधा व्यापारी पौधा लेकर जा रहे थे.इसी दौरान दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाली पार कर रहे थे तो उनकी बाइक का एक हिस्सा पत्थर में फंस गया और देखते-देखते दोनों युवा और बाइक बहने लगी.जैसे ही स्थानीय युवकों ने देखा तो तत्काल मदद करने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों बहुत आगे निकल गए थे बाइक भी बहुत आगे निकल गई थी। बहुत प्रयास के बाद दोनों युवा और बाइक को सुरक्षित बाहर लाने में कामयाबी मिली और तब लोगों को राहत मिली।
Samachar vani news


