पूर्व विधायक ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

पूर्व विधायक ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

samacharvani.com
0

 


 राजपुर 

(समाचारवाणी) 

सामरी विधानसभा के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सिद्धनाथ पैकरा का जन्मदिन आज जगह-जगह  मनाया गया. राजपुर एवं कुसमी में श्री पैकरा का जन्मदिन मनाते हुए लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. आज अपने जन्मदिन पर पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने एक प्राइवेट स्कूल पतरातु में छोटे बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बाटी.नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों से केक खिलाकर सामरी के ऊर्जावान पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को जन्मदिन की बधाई दी.

 इस अवसर पर अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए सिद्धनाथ पैकरा ने कहा कि आपका प्यार स्नेह यूं ही है मुझे लगातार मिलता रहे,और मैं जनता के साथ हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा.

 राजपुर के भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल,राजन त्रिपाठी ने जन्मदिन के इस पल को यादगार बताया.

इस दौरान प्रवीण अग्रवाल, राजेश वर्मा, राजन त्रिपाठी,योगेश यादव,ललित किशोर,कमला प्रसाद सिंह ,मुकेश गुप्ता ,शशिकला भगत , अनीता बेक, प्रशांत सिंह ,डी. ए. वी. स्कूल के स्टाफ़, प्रिंसिपल आशुतोष झा , संतोष सोनी,शुभम् केशरी सहित पतरातू, कर्रा, राजपुर इलाके के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.





समाचारवाणी न्यूज़ 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)