होश हम रखेंगे और जोश तुम रखना।
संतोष हम रखेंगे आक्रोश तुम रखना।
तेरे कंधों पर संगठन का मान बांकुरों,
सब दोष हम रखेंगे जयघोष तुम रखना।
अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजयुमो सरगुजा की "भाजपा सदस्यता अभियान- 2024" की कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सुरेंद्र साहू के आतिथ्य तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वविजय तोमर की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजयुमो प्रभारी के रूप में संतोष दास सरल ने भी अपनी चिर परिचित काव्य शैली में अपना विषय रखा.


