राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी
आज थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह एवं तहसीलदार राजपुर यशवंत राज के उपस्थिति में राजपुर क्षेत्र के सभी गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष, नागरिकों, आम जनों एवं डीजे संचालकों की मीटिंग आयोजित की गई.
आगामी त्यौहार के मध्य नजर, थाना परिसर राजपुर में मीटिंग में उपस्थित सभी लोगों को पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री राजेश अग्रवाल द्वारा जारी महत्वपूर्ण गाइडलाइन के बारे में बताया गया, एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एवं मुख्य सड़कों के किनारे स्थित पंडालो के पास बैरिकेट,आरती के समय पुलिस ड्यूटी की मांग समिति द्वारा की गई. साथ ही तहसीलदार और थाना प्रभारी द्वारा विसर्जन में निर्धारित मापदंडों एवं सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के अनुसार डीजे बजाने हेतु सभी डीजे संचालकों को समझाइश देते हुए विसर्जन के समय विसर्जन करने के लिए नदी तालाबों में उतरने वालों की सूचीबद्ध कर नदी एवं तालाब में विसर्जन करने हेतु सावधानी से उतरने समझाइस दी गई एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई.



