राजपुर
समाचारवाणी
बीती रात राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमदरी में 40 वर्षीय स्थानीय युवक श्याम जी पिता लखन के तालाब में डूबने के बाद उसकी मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने अपने गोताखोरों के सर्च ऑपरेशन के बाद आज मृतक का शव बरामद किया. राजपुर पुलिस के सहायता से एसडीआरएफ. बलरामपुर की टीम ने तालाब के गहरे पानी से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के साथ मामले की विवेचना की जा रही है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक श्याम जी नगेसिया शराब के नशे में था और अपनी पत्नी के साथ शाम आमदारी ग्राम के ही तालाब में नहाने के लिए उतरा था नहाने के दौरान शराब के नशे में वह डूबने लगा उसे डूबता देखकर उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए नदी तालाब में चलांग लगा दी किंतु पति को बचाने के प्रयास में वह स्वयं ही डूबने लगी स्वयं को डूबता देखकर वह पति को छोड़कर वापस किनारे पर आ गई और शाम को 7:00 बजे राजपुर थाने में खबर की गई आज सुबह राजपुर पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से मृतक केशव बरामद किया गया और शेष कार्यवाही की गई.
(समाचारवाणी न्यूज़)




