अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है । खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। विश्व विजय सिंह तोमर अंबिकापुर जिला सरगुजा में युवा भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं।
अंबिकापुर के विश्व विजय सिंह तोमर ने विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष, एवं निगम पार्षद की भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इनकी नियुक्ति से सरगुजा के युवाओं में हर्ष व्याप्त है।आज पूरे दिन परिचितों,युवा कार्यकर्त्ता,पार्टी कार्यकर्त्ता, वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर सरगुजा अंचल में युवा विकास के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।



