सर्व आदिवासी समाज ने संदीप हत्याकांड के विरोध में शुरू की न्याय यात्रा

सर्व आदिवासी समाज ने संदीप हत्याकांड के विरोध में शुरू की न्याय यात्रा

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर

 (समाचारवाणी)

 सीतापुर निवासी श्रमिक संदीप लकड़ा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के अब तक गिरफ्तार नहीं होने के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा लापरवाही किए जाने का आरोप लगाकर सर्व आदिवासी समाज ने आज अंबिकापुर नगर के कला केंद्र से सीतापुर तक न्याय यात्रा निकाली.सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संदीप लकड़ा मर्डर केस में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही की है.  यदि मुख्य आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया जाता तो आगामी 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा.

 ज्ञातव्य है कि सीतापुर निवासी मृतक संदीप लकड़ा पर छड चोरी का आरोप लगाकर  बेलजोरा निवासी जल जीवन मिशन के ठेकेदार अभिषेक पांडे ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर संदीप लकड़ा की हत्या कर दी थी और मैनपाट में टंकी के फाउंडेशन में उसे दफन कर दिया था.इस जघन्य  हत्याकांड के बाद मामले का खुलासा होने के बाद मुख्य आरोपी अब तक फरार है, सरगुजा पुलिस उसे सरगर्मी से तलाश कर रही है.

 इधर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई, परिवार को मुआवजा देने और सरकारी नौकरी देने के मांग के साथ सीतापुर में परिजनों के साथ सर्व आदिवासी समाज के सदस्य लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.इधर दो दिन पूर्व मृतक की पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह की भी अनुमति प्रशासन से मांगी थी.   सीतापुर सहित पूरे जिले में इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है,


(Samachar vani news, Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)