कला केंद्र में युकेलिप्टस पेड़ गिरा दो घायल, कुछ वाहन भी दबे

कला केंद्र में युकेलिप्टस पेड़ गिरा दो घायल, कुछ वाहन भी दबे

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर 

समाचारवाणी 

 आज दोपहर अंबिकापुर नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर स्थानीय कला केंद्र मैदान में आयोजित जलसे के बाद मैदान किनारे लगा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक उखड़ कर गिर गया । पेड़ गिरने से मौके पर अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई । पेड़ गिरने से 2 व्यक्ति घायल हो गए और 2-3 दुपहिया चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जिस स्कार्पियो वाहन पर पेड़ गिरा उसमें कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। हालांकि वाहन में बैठा कोई भी हताहत नहीं हुआ है।इस अवसर पर एक बड़ा हादसा टल गया है।पेड़ हटाने की तैयारी की जा रही है।


(Samachar vani news) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)