बलरामपुर
समाचारवाणी
बलरामपुर ब्लॉक के पस्ता थाना क्षेत्र के चिलमा पहाड़ी कोरवा बस्ती के दो पहाड़ी कोरवा चाचा भतीजा की नदी पार करते समय तेज बहाव में बह जाने से मौत हो गई. आज दोपहर 1:00 बजे चिलमा निवासी लालसाय पहाड़ी कोरवा अपने भतीजा प्रभु कोरवा के साथ में पस्ता से दोपहर 1:00 बजे घर वापस लौट रहा था. चिलमा और पस्ता के बीच में साँसू नदी पड़ती है.इस नदी पर पुल नहीं है.नदी पर पुल स्वीकृत होने के बाद में इस पर निर्माण कार्य चल रहा है.वर्तमान में रपटा पुल बह जाने से ग्राम वासी पहाड़ी कोरवा पैदल ही नदी पार करते हैं आज सुबह से इलाके में तेज बारिश हो रही थी और बलरामपुर जिले के सभी नदी नाले तूफान पर रहे. अपने ग्राम चिलमा से पहाड़ी कोरवा चाचा भतीजा पस्ता में किसी काम के लिए दोपहर को गए थे जहां से वे 1:00 बजे घर वापस लौट रहे थे. जैसे ही वे नदी पार करने के लिए साँसू नदी में उतरे, नदी का जल स्तर बढ़ गया और तेज बहाव में चाचा भतीजा डूब गए.
सूचना पर पस्ता थाना प्रभारी विमलेश सिंह की टीम मौके पर पहुंची और बहाव में बहे दोनों पहाड़ी कोरवा की खोजबीन शुरू हुई एसडीआरएफ की टीम ने पहाड़ी कोरवा के शरीर बरामद करने के लिए काफी प्रयास किया है लेकिन सफल नहीं हो सके कल सुबह एसडीआरएफ की टीम पुलिस के साथ मिलकर सासु नदी के आसपास के गांव में फिर से तलाशी अभियान चलाएगी और नदी के बहाव की दिशा में गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जाएगी.



