राजपुर
समाचारवाणी
राजपुर से 9 किलोमीटर दूर करवां के कोड़ाकू पारा में तेज़ बारिश से कच्चा मकान गिरने से तीन वर्षीय कोड़ाकू परिवार की बालिका की मौत हो गई।ग्राम पंचायत करवाँ थाना राजपुर में बारिश के कारण आज रात क़रीब 3-4 बजे मिट्टी घर का दीवाल गिरने से दीवार में दबने से तीन वर्षीय कुमारी अर्चना पिता प्रेमसाय कोडाकु की मौत हो गयी है। कोड़ाकू पारा के निवासी मनोज कुमार कोडाकु की सूचना पर राजपुर थाने में मर्ग क़ायम कर पंचनामा और विवेचना कर कार्यवाही की जा रही है।पिछले दो दिन से इलाके में कई मिट्टी के घर तेज बारिश में टूट चुके हैँ वहीं कई ग्रामों में पेड़ गिरने की ख़बर आ रही है।



