मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से जनमन में आने आग्रह पत्र भेजा जनपद सदस्य ने

मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से जनमन में आने आग्रह पत्र भेजा जनपद सदस्य ने

samacharvani.com
0




राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी


 आगामी 7 सितंबर को राजपुर राजपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के जनमन कार्यक्रम से सीधेजुड़ने,विशेष पिछड़ी जनजाति को विकास के मुख्य धारा में लाने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जन मन कार्यक्रम के साथ विशेष पिछडी जनजाति के लोगों से संवाद करेंगे। अंबिकापुर रामानुजगंज नेशनल हाईवे क्रमांक 343 में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे और जर्ज़र सड़क सिरोज हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए राजपुर क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवा साय को आग्रह पत्र भेजकर अंबिकापुर से राजपुर सड़क मार्ग से आने का आग्रह किया है,जिससे वह क्षेत्र की समस्याओं और सड़क की गंभीर स्थिति से अवगत हो सकें।एन एच..विभाग एवं जिला प्रशासन को बार-बार नेशनल हाईवे के सुधार की मांग करने के बावजूद नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा जर्जर सड़क को सुधार करने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। ठेकेदारों को फ़र्ज़ी भुगतान भी हुआ है।

 इस मार्ग में आवागमन और प्रतिदिन बड़ी जिला मुख्यालय बलरामपुर एवं अंबिकापुर आने जाने वाले ग्रामीण कर्मचारी स्कूली बच्चों छात्र-छात्राओं व्यापारियों जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों कोको काफी परेशानी उठानी पड़ रही है लगातार दुर्घटनाओं से भी कई मौतें हो चुकी हैं।

 श्री विष्णुदेव साय को भेजे पत्र में जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने उल्लेख किया है कि अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक 110 कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्ग क्र.-343 की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है, सड़क पर बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गये हैं, जो विभागीय लापरवाही के कारण भरे नहीं जा रहे हैं, और कहीं भरे भी जा रहे हैं तो बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों से भरे जा रहे हैं। जिसके कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है, लोग आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, गाड़ियों के टायर फट रहे हैं, लोगों को जान-माल की हानि हो रही है, एवं इस सड़क में पड़ने वाले गागर, गेऊर, महान आदि के पुल के साथ छोटे-छोटे पुल-पुलिया पर बड़े- बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं, जिनके स्थाई मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से भविष्य में बड़ी दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई हैं। जिनके मरम्मत के लिए कलेक्टर बलरामपुर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजपुर सहित सम्बंधित विभाग को कई बार आवेदन प्रेषित कर निवेदन किया जा चुका है।

 अपने आग्रह पत्र में आगे नीरज तिवारी लिखते हैं कि बड़े ही हर्ष की बात है कि दिनांक 7 सितम्बर को जनमन कार्यक्रम के तहत आपका आगमन बलरामपुर जिले के राजपुर में हो रहा है।बेहतर होता कि आपका आगमन अम्बिकापुर से राजपुर तक सड़क मार्ग से होता तो इस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों के तकलीफ एवं परेशानियों का एहसास आपको भी हो सकता।

अतः महोदय से आम जनमानस की ओर से मांग है कि तत्काल राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 का संतोषजनक मरम्मत कार्य कराकर आवागमन हेतु सुलभ कराने की कृपा करें।



समाचारवाणी न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)