पीएम जनमन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से वर्चुअल जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

पीएम जनमन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से वर्चुअल जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

samacharvani.com
0

 



राजपुर (बलरामपुर) 

समाचारवाणी 

आगामी 7 सितंबर को राजपुर स्कूल ग्राउंड में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रवास को देखते हुए आज प्रदेश के कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम,सामरी विधायक श्रीमती उद्देवरी पैकरा,एवं बलरामपुर कलेक्टर श्री आर. एक्का ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर आवश्यक तैयारियां का जायजा लिया और सभी अधिकारियों के साथ में समीक्षा बैठक में आवश्यक चर्चा कर निर्णय लिए गए. राजपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पीएम जनमन कार्यक्रम के वर्चुअल मेगा इवेंट में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरबा, बिरहोर, बैगा, पंडो,आदि जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों पर बात होगी. बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम एवंसामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने निर्देश देते हुए अधिकारियों से समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए. बलरामपुर कलेक्टर आर.एक्का ने सभी मैदानी अधिकारी कर्मचारियों को 7 सितंबर के मेगा इवेंट के लिए तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए परस्पर बातचीत की.

 इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल,जिला महामंत्री संजय सिंह, भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, जय कुमार गुप्ता, सतीश सिंह, मनोज बंसल, अन्य कार्यकर्त्ता एवं राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर,तहसीलदार यशवंत कुमार, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, अनिल तिवारी, संजय दुबे सीईओ एवं जनपद स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 





    Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)