राजपुर
समाचारवाणी
बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के ग्राम डकवा में आज युवा खेल समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल हेतु शुभकामनाएं दी.. आज उद्घाटन मैच डकवा एवं बरियों टीम के बीच में खेला गया.फुटबॉल ग्राउंड में खचाखच भरे ग्राउंड में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि खेल हमारे युवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक है. आदर्श सामाजिक संरचना में प्रतिभाओं को निखरना भी जरूरी है..डकवा, चांची,बरियों क्षेत्र में खेल एवं खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.इनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.





