नेशनल हाइवे 343 सुधार के लिए होगा चक्का जाम

नेशनल हाइवे 343 सुधार के लिए होगा चक्का जाम

samacharvani.com
0

 


 

Samachar Vani 


राजपुर (बलरामपुर) 

 जनपद सदस्य एवं कांग्रेसी नेता राजपुर, नीरज तिवारी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज थाना प्रभारी एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जर्जर सड़क सुधार के लिए कार्यवाही न होने पर सांकेतिक चक्का जाम की सूचना दी है। आगामी 7 सितंबर को राजपुर के नौकी मोड पर नागरिकों के साथ सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।

इन्होंने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि,अम्बिकापुर से रामानुजगंज एन एच 343 सड़क वर्षों से खराब है।रोड नवीनीकरण के लिए होने वाले सर्वे के बाद की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई थी।सड़क पर पड़ने वाले घर जमीन के प्रभावितों को मुआवजा वितरण भी किया जा चुका है। फिर भी विभागीय अधिकारियों के लापरवाही का नतीजा है सड़क निर्माण के लिए आधे अधूरे सर्वे हाथी कारीडोर नहीं होने की वजह से टेंडर प्रक्रिया में लेट लतीफी हो रही है।इसका खामियाजा इस 110 किलोमीटर की सड़क पर चलने वाले हजारों लोगों को अपनी जान माल के नुकसान के रूप में उठाना पड़ता है। 

जनता का उपयोग सरकार सिर्फ सत्ता पाने तक ही कर रही है उसके बाद उनको मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की ओर किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षण नही होने की स्थिति में उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है। सड़क नवीनीकरण या इसपर सुधार के लिए आज तक किसी भी सत्ता धारी नेताओं ने कोई भी पहल करना उचित नहीं समझा है जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग सहित जिले के कलेक्टर महोदय से भी पत्र के माध्यम से खराब जर्जर सड़क को बनाने आग्रह किया गया था पर जनहित के कार्यों की ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। सड़क इतनी जर्जर स्थिति में है को आए दिन सड़क पर चलने वाले छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। सड़क सुधार नहीं होने की स्थिति में आगामी 7 तारीख को राजपुर के नौकी मोड़ के पास सांकेतिक चक्का


जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)