सुरेश सोनी बने पुनः अध्यक्ष
राजपुर
(समाचारवाणी)
सोनार समाज का अध्यक्ष पुनःसक्रिय युवा सुरेश सोनी को बनाया गया है.सोनार समाज राजपुर की मासिक बैठक 27 सितम्बर को हर माह की भांति आहूत की गई थी.जिसमे श्री राम भगवान की पुजा अर्चना के बाद बैठक बिधिवत प्रारम्भ किया गया, जिसमें कुछ सम्मानीय सदस्यों की समस्याओं को सुनने,समाजिक समाधान करने के बाद अध्यक्ष सुरेश सोनी ने अपना 3 सालों के कार्यों का विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. उपस्थित समाज के सम्मानीय सदस्यों वरिष्ठ जनों ने निर्विरोध सुरेश सोनी सहित पुरे टीम को आगामी 3 वर्षो के लिए पुनः समाज का सेवा करने का अवसर दिया.
सोनार समाज राजपुर के अध्यक्ष के रूप में पुनः सुरेश सोनी को बनाने के अलावा उपाध्यक्ष पद हेतु रामाशीष सोनी ,सचिव पद हेतु बृजमोहन सोनी ,सह सचिव रंजीत सोनी, प्रमुख सलाहकार विकास सोनी, प्रवक्ता अरुण सोनी, मीडिया प्रभारी श्री संजय सोनी , कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, सन्देश वाहक शिव कुमार सोनी, संरक्षक में राजकुमार सोनी, नन्द लाल सोनी, शिव सोनी, मुंद्रिका सोनी श्याम बिहारी सोनी, रामावतार सोनी, लक्ष्मण सोनी कन्हाई सोनी, किशोर सोनी , नवरंग सोनी, सूर्यकांत रतले, श्याम सोनी , श्याम सोनी महुवापारा, बिगन सोनी, नन्द लाल सोनी बकसपुर ,सुरेंद्र सोनी , गोपाल सोनी, बन्धु सोनी, कन्हैया सोनी पेट्रोल पंप,चन्द्रमा सोनी, मुनेश्वर सोनी, जी को पुनः दुबारा नियुक्त किया गया नए पदाधिकारी में श्री संतोष सोनी आर टी ओ को प्रचार मंत्री, श्री सुनील सोनी को संगठन मंत्री सभी उपस्थित सदस्यों ने निर्विरोध मनोनीत कर समाज हित मे और अच्छे कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर सन्तोष सोनी युवा अध्यक्ष, रघुनाथ सोनी , श्याम लाल, अमित सोनी, दिनेश सोनी, प्रदीप सोनी अजित सोनी, जितेंद्र सोनी, विवेक सोनी दिलीप सोनी, नान बाबू , सचिन सोनी, प्रमोद सोनी, बाबू सोनी , आकाश सोनी,सन्तोष रीना सोनी, शुभम सोनी, शंकर सोनी खुटनपारा , शिबु शंकर सोनी, राजेंद्र सोनी, प्रमोद सोनी, के साथ काफी सदस्य उपस्थित थे इसके पश्चात समाज की और से चलाए जा रहे कन्या विवाह योजना के लाभ से श्री शुभम सोनी बस स्टैंड को पुत्री रत्न प्राप्ति होने पर बाउंड दिया गया आने वाले अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर महीना में 3 अलग अलग हितग्राहियों को भी कन्या विवाह योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा।
सोनार समाज राजपुर ने नवरात्र प्रारम्भ होते ही चार दिन लक्ष्मी नारायण मन्दिर, दुर्गा पण्डाल गाँधी चौक, मा महामाया मन्दिर, वह दुर्गा पण्डाल स्टेट बैंक में भण्डारा करने का निर्णय लिया है जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया.


