स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित किया सामरी विधायक ने, बालिकाओं को आगे बढ़ने किया प्रेरित

स्कूली बालिकाओं को साइकिल वितरित किया सामरी विधायक ने, बालिकाओं को आगे बढ़ने किया प्रेरित

samacharvani.com
0





अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने आज कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदो,बसकेपी, कंदरी में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया.बालिकाओं को उन्होंने आगे बढ़कर इलाके, परिवार, देश का नाम रौशन करने को प्रेरित किया.

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदो,बसकेपी, कंदरी मैं छात्राओं को साइकिल वितरण करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए निशुल्क साइकिल वितरण कर रही है.तीनों स्थानों पर इन्होंने बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण करते हुए कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं को हर सुविधा पढ़ाई के लिए मिलनी चाहिए.सुदूर ग्रामीण वनांचल में शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ते हुए ग्रामीण अंचल की छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास हमें करना है.

 इन्होंने आम नागरिकों से जन संवाद करके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश भी दिए. इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाएं, स्कूली बच्चे मौजूद रहे. चांदो क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों, स्कूली बच्चों ने आत्मीय अभिनंदन किया.

बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के चांदो, बसकेपी, कंदरी में जनसम्पर्क और साइकिल वितरण कार्यक्रम की तस्वीरें..









Samachar vani news 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)