स्कूली बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद

स्कूली बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद

samacharvani.com
0

 




राजपुर (बलरामपुर)

(Saamachar vani news) 

राजपुर बूढाबगीचा पंचायत के प्राथमिक शाला पनिकापारा में श्रीमती रामरती ओझा पति स्व. राम उग्रीम ओझा निवास - पनिकापारा, बुढ़ाबगीचा एवं उनके समस्त परिवार के द्वारा स्व राम उग्रीम ओझा के पुण्यतिथि पर न्योता भोज के रूप में विद्यालय के छोटे - छोटे बच्चों के लिए मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती रामरती ओझा  के साथ उनके पुत्र उमेश ओझा एवं बहु श्रीमती अर्चना ओझा, श्रीमती सीमा ओझा, श्रीमती कंचन ओझा एवं समस्त परिवार सम्मिलित हुआ । विद्यालय की प्रीति सिन्हा ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

शाला प्रबंधन ने सभी नागरिकों से इसी तरह अपने परिजनों की याद में बच्चों के लिए न्योता भोज आयोजित करने का आह्वान किया। न्योता भोज में पोषण और स्वाद के वो साथ बच्चों के रूचि का भोजन, मिठाई दी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान पनिका पारा स्कूल की शिक्षिकायें, शिक्षक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)