दो ट्रकों में सीधी टक्कर, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल

दो ट्रकों में सीधी टक्कर, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल

samacharvani.com
0

 



जशपुर 

(समाचारवाणी) 

आज दिन के लगभग 11:00 बजे, एनएच 43 के डोडकाचौरा केंद्रीय विद्यालय के सामने एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। जिसमें दो ट्रक आपस में टकरा गए, एक ट्रक के ड्राइवर की वाहन के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रवि तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृत चालक के शव को निकालने की कार्रवाई की गई और परिजनों को सूचित किया गया। क्षेत्र वासियों ने नेशनल हाईवे सहित शहर के इलाकों में तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।इंस्पेक्टर रवि तिवारी ने पुलिस टीम के साथ एन एच 43 पर यातायात सुचारु करा कर सभी ट्रक ड्राइवर को गति सीमा में वाहन चलाने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)