अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के बरियों से लगे ग्राम आरा में कल देर शाम श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पत्थर बाजी की घटना हुई है। पत्थर लगने से एक बालिका घायल हुई है।नवयुवक गणेश पूजा आयोजन समिति आरा ने बीती रात बरियों चौकी में दूसरे समुदाय के पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की और भीड़ में प्रदर्शन भी किया। ग्राम आरा में गणेश विसर्जन के जुलूस के पत्थरबाज़ी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे एक युवक को भी चोट लगी है। बरियों के स्थानीय नेता जितेंद्र जायसवाल के साथ मौजूद समिति सदस्यों ने आरोप लगाया है कि श्री गणेश प्रतिमा की ओर भी पत्थर चलाए गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार यशवंत कुमार,बरियों चौकी प्रभारी सुभाष कुजूर,राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, एसडीओपी कुसमी इमयानुल लकड़ा पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर उपज रहे तनाव पर नियंत्रण किया हिंदू संगठनों की मांग पर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।श्री गणेश पूजन समिति की मांग पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में ले
कर पूछताछ करना शुरू किया है और दोषियों को शीघ्र पकड़ने की बात कही है।इधर इलाके के निवासियों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया ज़ाहिर कर मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दोनों समुदाय की बैठक आरा में शुरू, समझौते का प्रयास ज़ारी
बीती आयोजन समिति के साथ आसपास के गांव से युवा वर्ग में तनाव की स्थिति को देखते हुए आरा ग्राम के जनप्रतिनिधि मोहम्मद इलियास सहित कुछ लोगों ने दोनों पक्ष में समझौते का प्रयास किया।आज सुबह 10:00 बजे से पूजा पंडाल आरा में दोनों समुदाय के लोग आपस में बैठकर आपस में चर्चा और समझौते का प्रयास कर रहे हैं।ग्राम के वरिष्ठ जनों, सरपंच जनपद सदस्य, सहित दोनों समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरा बलरामपुर ग्राम में हम सालों से आपसी सौहार्द के साथ जीवन यापन करते आए हैं, और आपसी सद्भाव बिगड़ने वाले ऐसे किसी भी प्रयास को हम सफ़ल नहीं होने देंगे।आज आरा में दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में चर्चा चल रही है।इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है,स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आज बरियों क्षेत्र में घटना को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।
चार नामजद आरोपियों पर एफ.आई.आर. और जांच जारी
बरियों चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष कुजूर ने बताया कि नवयुवक गणेश पूजन समिति की रिपोर्ट पर आरा ग्राम के मुस्लिम समुदाय के चार युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। स्थल निरीक्षण और घटनास्थल की संपूर्ण जानकारी लेकर सावधानी से मामले की विवेचना की जा रही है,और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।यदि दोषी पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर बरियों पुलिस का नियंत्रण है।
Samachar vani news



