अंबिकापुर
(समाचारवाणी न्यूज़)
बलरामपुर जिले के सामरी इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है। एक सीएएफ जवान ने अपने ही साथी पुलिसकर्मियों को गोलियों से भून डाला है। घटना कुसमी ब्लॉक सरहद पर भूताही कैंप की है, जहां सीएएफ के आरक्षक ने साथी आरक्षको पर अंधाधुंध फायरिंग की है।जानकारी के मुताबिक जिस जवान ने गोली चलायी उसका नाम अजय सिदार है।गोली चलाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक इस घटना में 2 आरक्षको की मौत हुई है, जबकि 2 जवान घायल है। सूत्रों के मुताबिक जिन दो आरक्षकों की मौत हुई है, उसमें आरक्षक रूपेश पटेल व आरक्षक संदीप पांडे शामिल है। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। सामरी थाना क्षेत्र की ये पूरा घटना है।
इधर घटनास्थल पर एसपी राजेश अग्रवाल रवाना हो गये हैं। एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक सीएएफ 11 वी वाहिनी के बी कंपनी की ये पूरी घटना है। गोली चलाने वाला अजय सिदार और मृतक जवान इसी बटालियन के हैं।
खाना खाने के दौरान मिर्ची विवाद बनी वजह
शुरुआती जांच में पता चला कि अजय सिदार खाना खाने बैठा था। उसने खाना परोसने वाले जवान से मिर्च मांगी। मिर्च देने से मना करने पर दोनों में कहा-सुनी हो गई।इस दौरान वहां मौजूद गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान को सही बताया तो बहस और बढ़ गई।
गुस्से में आकर अजय सिदार खाना छोड़कर उठा और अपनी इंसास रायफल उठा ली और रूपेश पटेल पर गोलियां चला दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।उसने अंबुज शुक्ला के पैरों पर फायरिंग की। इस दौरान वहां मौजूद जवान राहुल बघेल ने अजय सिदार को पकड़कर काबू में किया।संदीप पांडे शॉक लगने से अचेत हुए और रास्ते में मौत हुई। इनके शरीर पर गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। घायल जवान को एम्बुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया है, सघन चिकित्सा की जा रही है
(समाचारवाणी)



