पत्थरबाज़ी के आरोपी गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में

पत्थरबाज़ी के आरोपी गिरफ्तार, स्थिति नियंत्रण में

samacharvani.com
0

 ग्राम आरा में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर पत्थर चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 बीती रात राजपुर ब्लॉक के ग्राम आरा में श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थर मारने की घटना के बाद आयोजन समिति की रिपोर्ट पर बरियों एवं राजपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.. थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह राजपुर एवं उप निरीक्षक सुभाष कुजूर चौकी प्रभारी द्वारा इलाके में तनाव को देखते हुए आम जनों को समझाइश देते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया जा सका। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश अग्रवाल के निर्देश पर पत्थरबाजी की घटना के बाद बरियों क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति हेतु त्वरित कार्यवाही की गई। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हो सकी।

समिति के सदस्यों ने इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा की है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके.

मामले में राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें हशीब, इमाम, इत्तख़ाब, इस्लाम का नाम शामिल है. तीन आरोपियों को सुबह गिरफ्तार किया गया था और शेष एक आरोपी को भी शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजपुर एवं बरियों पुलिस के संयुक्त अभियान में तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इन्होंने घटना कार्य करना स्वीकार भी किया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत इन आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है फिलहाल उक्त क्षेत्र में सामान्य स्थिति है. बरियों एवं आरा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है एवं स्थिति नियंत्रण में है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)