प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को शीघ्र मिले, राहत राशि

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को शीघ्र मिले, राहत राशि

samacharvani.com
0

 











 राजपुर (बलरामपुर) 

  समाचारवाणी 

 राजपुर के अधिवक्ता एवं भाजपा नेता उमेश कुमार ओझा ने बलरामपुर जिले में राजपुर सहित अन्य विकास खंडो में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि मिलने में हो रही विलंब के लिए चिंता जाहिर की है।इन्होंने कहा है कि इस मानसून में अंचल में अधिक बारिश हुई है और गाज गिरने, घर क्षतिग्रस्त होने, खेत बर्बाद होने,कई स्थानों पर गाज गिरने की घटनाओं के साथ पानी में बहने की भी घटनाएं हुई है। परिवार जनों को सरकारी सहायता राशि मिलने में विलंब हो रहा है और कई स्थानों पर पटवारी द्वारा प्रकरण बनाने में रुचि भी नहीं ली जा रही है। अधिवक्ता उमेश कुमार ओझा ने तहसील राजपुर सहित पूरे जिले में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित  परिवारों को तत्काल मुआवजा राशि स्वीकृत करने की मांग रखी है। बलरामपुर कलेक्टर को भेजे गए पत्र में इन्होंने समस्त राजस्व अमलों को मुआवज़ा प्रकरण एवं हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों से क्षतिपूर्ति राशि वन विभाग द्वारा जारी कराए जाने की भी मांग रखी है।


(Samachar vani news)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)