भाजपा सदस्यता अभियान 2024,सरगुजा में आज हुआ शुभारंभ

भाजपा सदस्यता अभियान 2024,सरगुजा में आज हुआ शुभारंभ

samacharvani.com
0




अम्बिकापुर 

(समाचारवाणी) 

भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 की जिले में औपचारिक शुरुआत आज सदस्यता अभियान प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सांसद कमल भान सिंह तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया के विशिष्ट आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संकल्प भवन ज़िला भाजपा कार्यालय में हुई। इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह को प्रदेश प्रभारी ने ऑनलाइन सदस्यता दिला कर ज़िले में अभियान का श्रीगणेश किया। 




इस अवसर पर सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने बताया कि आज भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी होने का गौरव प्राप्त है, पूरे देश में दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सौ सदस्य बनाना है, 6 सितंबर से 17 सितंबर तक बूथ स्तर पर जॉइनिंग, 18 से समुदाय स्तर पर जॉइनिंग होगा। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्यता के लिए पचास सदस्य बनाना आवश्यक है, दुनिया में बीजेपी ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक 6 साल में अपनी सदस्यता को प्रमाणित करती है। बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित है, जबकि विपक्षियों का एजेंडा केवल विरोध करके देश की छवि को धूमिल करना है। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब संगठन के इस महापर्व को मनाने के लिए उत्साहित हैं, अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लक्ष्य से ज्यादा सदस्य बना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा सकेंगे और कीर्तिमान बनायेंगे। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि नई उमंग नई जोश के साथ आगे बढ़ना है, लक्ष्य बड़ा है और भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश है, हम अपने लक्ष्य को ज़रूर पूरा करेंगे। मंच का संचालन ज़िला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार ज़िला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रशांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, किरण मिश्रा, राज कुमार बंसल, मधुसूदन शुक्ला, सावित्री जयसवाल, विकास पांडेय, राधे श्याम ठाकुर, इंदर भगत, विजय व्यापारी, संतोष दास, रुपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, शकुन्तला पांडेय, राज बहादुर शास्त्री, चंद्रशेखर तिवारी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अशोक दुबे, रिंकु सिंह, दीपक तोमर, सोनू तिग्गा, अनामिका पैकरा, रश्मि जायसवाल, अनिल सिंह, गुरुशरण सिंह, बाल नाथ यादव, राम प्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा, दुर्गाशंकर दास, रवि जायसवाल, मयंक जयसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवंकार्यकर्ता उपस्थित थे।


Samachar vani news desk, ambikapur 
















एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)