सड़क सुधार हेतु होने जा रहा चक्का ज़ाम स्थगित

सड़क सुधार हेतु होने जा रहा चक्का ज़ाम स्थगित

samacharvani.com
0

 



 राजपुर (बलरामपुर) 

(समाचारवाणी) 

 आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री के राजपुर प्रवास के दौरान क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता एवं जनपद सदस्य नीरज तिवारी के नेतृत्व में होने वाले चक्का जाम के आह्वान को उन्होंने अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। आज राजपुर में प्रशासन, एस डी एम., सी.एम.ओ., थाना प्रभारी एवं एन एच.के अधिकारियों के साथ नीरज तिवारी एवं युवा कांग्रेस सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें सुधार कार्य निर्धारित समय में पूरा किए जाने और नई सड़क निर्माण राजपुर में जल जमाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के बाद 7 सितंबर को नवकी मोड पर होने वाला चक्का जाम स्थगित कर दिया गया।

सभी बातों पर आपसी सहमति बनने के बाद नीरज तिवारी ने 7 सितंबर को होने वाला चक्का जाम को स्थगित विभाग द्वारा दिए गए समयावधि तक स्थगित कर दिया गया।

एन.एच.343की खराब सड़क के मरम्मत को लेकर युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव व राजपुर के जनपद सदस्य नीरज तिवारी द्वारा आगामी 7 सितम्बर को किए जाने वाले चक्का जाम के संबंध में बैठक की गई।

आज एसडीएम कार्यालय राजपुर में अनुभागीय अधिकारी राजीव जेम्स कुजूर की उपस्थिति में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, एन एच के अधिकारी, थाना प्रभारी, नगर पंचायत के अधिकारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमे सड़क सुधार सहित नवीन स्वीकृति नगरीय क्षेत्र में पानी जमाव से हो रहे सड़क पर परेशानी, सड़क पर गति सूचक बोर्ड सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों को सड़क सुधार के लिए निर्देशित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि सड़क पर जब तक स्थाई कार्य नहीं किया जाता है तब तक सड़क के गड्ढों के भराव में कोई कोताही नहीं बरती जाए जिससे आवागमन में किसी को भी परेशानी नहीं हो। एन एच के एसडीओ द्वारा बताया गया की नवीन सड़क की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है,पर फारेस्ट क्षेत्र में पड़ने वाले वन भूमि पर निर्माण के लिए विभाग से मिलने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र की वजह से कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है।जैसे ही स्वीकृति मिलती है अम्बिकापुर से रामानुजगंज तक नवीन सड़क कार्य भी सुरु करा दिया जाएगा।

रिपरिंग के लिए कलेक्टर महोदय के अनुशसा पश्चात विभाग को स्टीमेट भी भेजा जा चुका है। बारिश अधिक होने से सड़क टूट रही है, जिसे बारिश अवधि समाप्त होते ही अक्टूबर माह में राइपरिंग कराया जाएगा।

सभी बातों पर आपसी सहमति बनने के बाद नीरज तिवारी ने 7 सितंबर को होने वाला चक्का जाम को स्थगित विभाग द्वारा दिए गए समयावधि तक स्थगित कर दिया गया।

बैठक में थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह, एन एच के एसडीओ निखिल लकड़ा, इंजीनियर अमित दास, सीएमओ नगर पंचायत रविन्द्र लाल, इंजीनियर मुकेश दुबे, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, अनुराग तिवारी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)