महाविद्यालय के ज़र्जर सड़क सुधार हेतु छात्रों ने किया सांकेतिक चक्कज़ाम

महाविद्यालय के ज़र्जर सड़क सुधार हेतु छात्रों ने किया सांकेतिक चक्कज़ाम

samacharvani.com
0

 


 राजपुर 

(समाचारवाणी)

राजपुर महाविद्यालय के जर्जर सड़क की मरम्मत औरत अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर राजपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय से रैली निकालकर नेशनल हाईवे 343 पर सांकेतिक चक्का जाम किया और थाना प्रभारी एसडीम के समझा इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया लगभग 10 मिनट चले का जाम के बाद अधिकारियों और छात्रों के बीच बिना अनुमति चक्का जाम करने को लेकर विवाद भी हुआ।

राजपुर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में तहसील से कालेज तक की सड़क की  निर्माण की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने तहसील के सामने एनएच 343 चक्का जाम किया। इस दौरान गाड़ियां रुकनी शुरू हो गईं थी।इस दौरान राजपुर एसडीएम राजीव जेम्स कुजूर एवं थाना प्रभारी राजपुर भारद्वाज सिंह ने पुलिस बल के साथ चक्का जाम की सूचना मिलते ही तत्काल छात्र-छात्राओं से बात करके चक्का जाम समाप्त कराया।

कुछ दिन पहले भी  छात्र छात्राओं में एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क सुधार की मांग की थी, वह मांग पूरा नही हुआ।छात्र नेता आदित्य विभु जायसवाल और छात्र छात्राओं ने बताया की इस सड़क का निर्माण नही किया जाना बहुत दुर्भाग्य की बात है। उसी रोड में तहसील, एसडीएम कार्यालय और काजेल तीनों प्रमुख संस्थान, कर्मचारी आवास है, पर किसी का ध्यान इस सड़क में नही है।

 छात्रों ने बताया कि ये कही ना कही प्रशासन के लापरवाही का नतीजा है। चक्का जाम के दौरान मुकेश , पियूष , अनुराग, नितेश, अनीता, श्रेया, महिमा, पंकज, विमल , जसफीना , स्वेता, पूजा, मुस्कान एवं अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।





   (समाचारवाणी न्यूज़) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)