राजपुर (बलरामपुर)
(Samachar Vani news)
बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में सिधमा-ककना मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे माइलस्टोन से टकरा गई,जिससे युवक उछलकर नीचे जा गिरे। हादसे में नाबालिग समेत 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल है जिसको अंबिकापुर रेफर किया गया । ये घटना बरियो पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक के ग्राम कुंदीकला निवासी धमेंद्र पावले (21वर्ष ) के साथ गांव के ही सूरज सिंह (16 वर्ष ) और अमृत गोंड (17 वर्ष ) बाइक पर शुक्रवार शाम गांव से घूमने निकले थे। रात को वे सिधमा गांव की ओर चले गए। वापस आते समय सिधमा-ककना मार्ग पर चंदन बाड़ी के पास बाइक माइलस्टोन पत्थर से टकरा गई।
आज सुबह 6 बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने मौके पर बाइक सवारों को पड़ा देखा, तो बरियो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बरियो चौकी प्रभारी सुभाष कुजुर की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में धर्मेंद्र पावले और सूरज गोंड की मौत हो गई थी। एक नाबालिक अमृत गोड़ गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
बरियों पुलिस ने अमृत गोंड को उपचार के लिए बरियो अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर अवस्था देखते हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों मृतकों के शवों को बरियो हॉस्पिटल पहुंचाया गया और शेष कार्यवाही जारी है।
Samachar vani


