जंगली हाथी ने 7 भैसों को मारा, तोड़ा कच्चा घर, गांव में दहशत

जंगली हाथी ने 7 भैसों को मारा, तोड़ा कच्चा घर, गांव में दहशत

samacharvani.com
0

 




राजपुर  (बलरामपुर)

समाचार वाणी 

राजपुर वन  क्षेत्र के ठरकी मुनवा ग्राम में जंगली दंतेल हाथी ने भोजन की तलाश में एक कच्चे घर को तहस नहस कर दिया और गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट कर दिया।इस नर दंतेल ने खूंटे से बंधे सात भैसो को पटक पटक कर मार डाला।ग्रामीणों ने घर से भाग कर अपनी जान बचाई।राजपुर से 8 किलोमीटर दूर ठरकी ग्राम में बीती रात प्रतापपुर की ओर से आए जंगली हाथी ने भोजन की तलाश में एक कच्चे घर पर Sbse कर दिया। अनाज खाने के बाद हाथी पास के घर में बांधे सात भैंसे को पटक कर मार डाला। ठरकी क्षेत्र के धान एवं मक्का की खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।सूचना पर आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ फॉरेस्ट रवि श्रीवास्तव रेंज ऑफिसर महाजन साहू एवं हाथी निगरानी दल के सदस्यों ने मुआवजा प्रकरण बनाया। इस दौरान ग्रामीणों से हाथियों से दूर रहने की सलाह दी गई। पूरी रात ठरकी, मुनुवा,कर्रा, पतरातू क्षेत्र के ग्रामीण हाथी के खौफ से सहमे रहे। यह अकेला हाथी भोजन की तलाश में ठरकी के जंगल में विचरण कर रहा है। आज शाम हाथी निगरानी दल के सदस्यों द्वारा गांव-गांव में हाथियों से सुरक्षित रहने का संदेश दिया जा रहा है।
वन अधिकारी स्थिति पर नज़र बनाये हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)