रिश्वतखोर पटवारी को एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

रिश्वतखोर पटवारी को एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

samacharvani.com
0


अंबिकापुर 

समाचारवाणी 

 सरगुजा जिले के अंबिकापुर ब्लॉक के भिठीकला में 5000 रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पटवारी वीरेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया है। रुपए लेते रंगे हाथ पटवारी को दबोचा गया है।पटवारी फौती चढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।



जानकारी के मुताबिक भिट्ठीकला , जोगी बांध केराकछार प.ह.न. क्रमांक 31 के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे ने भिठीकला के डोमन राम राजवाड़े  से फौती चढ़ाने के नाम पर₹5000 की डिमांड की थी। डोमन राजवाड़े ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की गई थी। आज मौके पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत देते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें की रिश्वत के मामले में एसीबी की टीम की लगातार कार्रवाई जारी है।पटवारी वीरेंद्र पांडेय के ऊपर एसीबी. की टीम ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)