बलरामपुर
(Samachar vani news)
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जोगी कांग्रेस नेता सुखु यादव के भाई (उपसरपंच) वासुदेव यादव को गोली मारकर हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो युवकों ने उपसरपंच पर गोली चलाई थी। दो युवकों ने पिस्टल और गोलियां उपलब्ध कराई थी। वजह जमीन विवाद है। घायल उपसरपंच का रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।ऑप्रेशन के बाद वे खतरे से बाहर हैं।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि परेवा के उपसरपंच वासुदेव यादव शनिवार को अपने टमाटर की खेत देखने परसाढोढी गांव गए थे। शाम करीब 6 बजे वे अपने बाइक से परेवा लौटने के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चला दी। एक गोली उनके पेट और दूसरी हाथ में लगी। गोली लगने से वासुदेव यादव घायल हो गए। घायल वासुदेव यादव को पीछे से लौट रहे भतीजे ने ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। मामले में बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने एएसपी शैलेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस दल का गठन किया। बलरामपुर पुलिस ने 24 घंटों में मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, चार खाली कारतूस, एक मैगजीन, दो जिंदा राउंड और बाइक बरामद की गईं। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, पुलिस जांच में पता चला कि वासुदेव यादव का जमीन विवाद परेवा निवासी सुकेश यादव के साथ था। जमीन विवाद को लेकर ही सुकेश ने वासुदेव यादव की हत्या की योजना बनाई। उसने अन्य युवक संतोष पैकरा को योजना में शामिल किया। उनके सहयोगी विश्वनाथ पैकरा ने डाल्टेनगंज निवासी अश्विनी चौबे से संपर्क कर पिस्टल और गोली का इंतजाम किया। Also Read - उपमुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की योजना के अनुसार सुकेश यादव और संतोष पैकरा ने वासुदेव यादव का इंतजार किया। वे नकाब पहने हुए थे, ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें। इन्हीं दोनों ने गोली चलाई थी। घटना के बाद सुकेश बैकुंठपुर भाग गया था। उसे गिरफ्तार किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों में संतोष पैकरा को ससुराल ग्राम चलगली, विश्वनााि को गिरजापुर और अश्वनी चौबे को डाल्टेनगंज से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री
आरोपियों में सुकेश यादव पिता जंगीराम यादव, 22 वर्ष, निवासी ग्राम परेवा, थाना शंकरगढ, संतोष पैकरा उर्फ बोखा पिता स्व. भदेश्वर 25 वर्ष, निवासी गिरजापुर, थाना शंकरगढ़, विश्वनाथ पैकरा पिता स्व. भदेश्वर 28 वर्ष, निवासी गिरजापुर, थाना शंकरगढ़, अश्विनी चौबे पिता सत्यनारायण चौबे 28 वर्ष, सिचाई कालोनी, डाल्टेनगंज, पलामू, झारखंड शामिल है।घटना में उपयोग किए गए एक नग पिस्टल, 04 नग खाली खोखा, एक मैग्जीन, दो नग जिन्दा राउंड (घटना से संबंधित पिस्टल की), एचएफ डिलक्स काले एवं लाल रंग की मोटरसायकल, हीरो पैशन-प्रो मोटरसाइकिल, एक मोबाईल फोन बरामद किया गया है।
कार्यवाही में ये अधिकारी रहे शामिल..
आरोपियों की गिरफ्तारी में बेहतरीन कार्यकुशलता, व्यवसायिक दक्षता एवं आपसी ताल-मेल का नमूना पेश करने वाली विशेष पुलिस टीम में एस पी. बलरामपुर श्री वैभव बैंकर के नेतृत्व में एडिशनल एस पी. शैलेश पाण्डेय के साथ एस.डी.ओ.पी.याकूब मेमन, एसडीओपी रामानुजगंज, निरीक्षक जितेन्द्र सोनी थाना प्रभारी शंकरगढ़, निरीक्षक संतलाल आयाम थाना प्रभारी रघुनाथनगर, निरीक्षक भारद्वाज सिंह थाना प्रभारी राजपुर, उपनिरिक्षक सुभाष कुजूर, चौकी प्रभारी बरियों, उपनिरिक्षक विमलेश सिंह, थाना प्रभारी पस्ता, उपनिरिक्षक गजपति मिर्रे थाना शंकरगढ़, सहायक उपनिरिक्षक अश्विनी सिंह चौकी प्रभारी विजयनगर, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा थाना चाँदो, प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा चौकी गणेशमोड़ सहित साइबर टीम एवं थाना शंकरगढ़ पुलिस स्टॉफ शामिल रहे।
(
((Samachar vani news, Ambikapur)




