राजपुर (बलरामपुर)
Samachar vani news
अम्बिकापुर से रामानुजगंज जाने वाली एनएच 343 मुख्य सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर लगातार राजपुर के जनपद सदस्य नीरज तिवारी द्वारा मांग किया जा रहा था। 4 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम व एन एच के अधिकारियों की बैठक में विभाग के द्वारा मिले समय सीमा के बाद सोमवार को झींगों से सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ।
अम्बिकापुर से रामानुजगंज को जोड़ने वाली एन एच 343 सड़क का बरसात के बाद से बत्तर स्थिति हो था सड़क पर बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे निर्मित हो गए है जिससे इस सड़क पर आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। नवीन सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद भी सड़क पर पड़ने वाले लंबे वन क्षेत्र में वन विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने से आम जनता को नवीन सड़क निर्माण में अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विभाग द्वारा वर्तमान में सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है जिससे आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।



