माँ महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया प्रधानमंत्री ने

माँ महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया प्रधानमंत्री ने

samacharvani.com
0

सरगुजा अंचल के विकास को मिली नई उड़ान 



अंबिकापुर (सरगुजा)

(Samachar vani news) 

मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट  स्थल पर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। राज्यपाल का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे।



सरगुजा के विकास को मिलेगी नई गति 

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि मां महामाया एयरपोर्ट की उड़ान नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यहां से हवाई सेवा प्रारंभ होने से विकास की नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जो सपना देखा था कि एक चप्पल वाला भी हवाई जहाज से सफर करेगा, वह सपना अब साकार होता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ का सरगुजा एक आदिवासी बहुल इलाका है।

यहां विकास की गति अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। आज सरगुजा की धरती के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। सरगुजा जिले में मां महामाया एयरपोर्ट का लोकार्पण विकास की नई दिशा में एक बड़ा कदम है। जब गति होगी तो प्रगति होगी।

सरगुजा संभाग के लोग आसानी से कर सकेंगे हवाई सफर

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज दरिमा की पावन धरती पर मां महामाया एयरपोर्ट  का लोकार्पण हुआ। यह परम सौभाग्य की बात है। यह गौरवशाली पाल प्रधानमंत्री की एक बड़ी उपलब्धि है।अब यहां के भी लोग हवाई सफर आसानी से कर सकेंगे। प्रधानमंत्री ने हवाई सफर का जो सपना देखा था वह अब धीरे-धीरे पूर्ण होता जा रहा है। प्रदेश व देश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण विकास में गति मिल रही है।



स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज,अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)