प्रधानमंत्री करेंगे आज दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

प्रधानमंत्री करेंगे आज दरिमा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन

samacharvani.com
0

 राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल



अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

आज सरगुजा के दरिमा एयरपोर्ट का  वर्चुअल उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  आज शाम 4:05 बजे वाराणसी से करेंगे और इसके साथ सरगुजा संभाग नियमित हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। हालांकि इस वर्चुअल उद्घाटन के बाद नियमित उड़ान शुरू होने में अभी भी विलंब है। अंबिकापुर के दरिमा एयरपोर्ट मैं तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कल विधायक  श्री प्रबोध मिंज,सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर,एसपी श्री योगेश पटेल एवं विमानन अधिकारियों के साथ जन सुविधा एवं तैयारी का निरीक्षण किया।दरिमा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद सरगुजा, रायपुर, दिल्ली, बनारस जैसे शहरों से सीधे जुड़ जाएगा और अंचल के विकास को नई उड़ान मिलेगी।




छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रविवार को सरगुजा प्रवास पर रहते हुए मां महामाया एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी

 मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर लोकार्पण समारोह हेतु मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एयरपोर्ट आगमन पश्चात दोपहर 03:05 से 03:15 बजे तक एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन किया जाएगा। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट, दोपहर 03:20 से 03:25 बजे तक मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन, दोपहर 03:30 से 03:35 बजे तक स्वागत उद्बोधन, 03:35 से सायं 04:00 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन होगा। सायं 04:00 बजे से वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 04:05 तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 04:05 से 04:20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। सायं 04:20 से 04:25 बजे तक अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय के बाद आभार प्रदर्शन किया जाएगा।





((  Samachar vani news desk, Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)