राजपुर (बलरामपुर)
Samachar vani news
आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित करते हुए सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया.मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी आत्मानंद विद्यालय बरियों, सिधमा एवं कुंदीकला मे इन्होंने स्कूली बालिकाओं को हर्ष भरे वातावरण में साइकिल भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. बारियों हायर सेकेंडरी स्कूल कैंपस में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है.शिक्षा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग हो रहे हैं,और स्कूलों में पर्याप्त संसाधन दिए जा रहे हैं.बालिकाओं की शिक्षा के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार संकल्पित है.
मंडल महामंत्री जितेंद्र जायसवाल ने विधायक श्रीमती पर के बारियों पहुंचने पर महामाला से उनका स्वागत किया. शाला समिति अध्यक्ष छोटू जायसवाल ने विद्यालय की परेशानियों से विधायक को अवगत कराया.कार्यक्रम के दौरान जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह,वरिष्ठ नेता मुन्ना लाल चौधरी, बरियों मण्डल अध्यक्ष प्यारेलाल जायसवाल,जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता,भाजपा नेता राजू सोनी,धर्मपाल जायसवाल,सुनील जायसवाल,कमला सिंह,विष्णु अग्रवाल, मुरारी श्रीवास्तव,सुभाष कुजूर उपनिरीक्षक, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव विद्यालय प्राचार्य बरियों,अरविन्द गुप्ता,सिधमा, कुंदीकला सहित सभी विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे.
(Samachar vani news, ambikapur)







