बरियों हॉस्पिटल को मिला कम्बल,चादर का दान

बरियों हॉस्पिटल को मिला कम्बल,चादर का दान

samacharvani.com
0

 

राजपुर (बलरामपुर)

(समाचारवाणी) 

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों में आज बिस्तर की कमी देखते हुए स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री राजू सोनी ने 20 सेट कंबल एवं 20 चादर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों को भेंट स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कंबल बेडशीट देते हुए अस्पताल के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.अवधेश साहू को अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के हर वार्ड का निरीक्षण किया एवं ग्रामीण मरीजों से मुलाकात की।इन्होंने कहा कि बरियों क्षेत्र के इस प्रमुख चिकित्सा केंद्र में आवश्यक सुविधाओं हेतु हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन से बात करेंगे। इन्होंने जिला अधिकारियों से चर्चा कर शासन से मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं की जानकारी ली।स्वर्णकार वेलफेयर असोसिएशन के पदाधिकारी राजू सोनी ने बरियों अस्पताल के लिए कई मांगे रखी।



कार्यक्रम में उपस्थित जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह,  मंडल बरियों से जितेंद्र जायसवाल उर्फ छोटू,धर्मपाल जायसवाल, मुकेश गुप्ता जनपद सदस्य,सुनील जायसवाल, कमला सिंह, संजय जायसवाल,मुरारी श्रीवास्तव सुरेश तिर्की अजय अग्रवाल संग्राम सिंह दिनेश सिंह विष्णु अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता,शिवम,चौकी प्रभारी बरियो सुभाष कुजूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के डॉक्टर अवधेश साहू एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियों के स्टाफ, डॉ आशुतोष मिश्रा, गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे।

मरीजों के लिए कंबल चादर विहीन जिले के अस्पताल 

ठंड अब बढ़ने लगी है और इलाके के कई अस्पतालो में गरम कंबल चादर का अभाव देखा जा रहा है.बलरामपुर जिला स्वास्थ्य विभाग के स्टोर शाखा द्वारा पूरे जिले के मांग के अनुरूप वितरण किया जाता है पर इन दिनों कई ज़रूरत की चीजें अस्पताल तक ग्रामीण इलाकों तक नहीं पहुँचती. कई किट, मछरदानी, टॉयलेट सामग्री, कॉटन बंडेज, टेबलेट्स, क्लिनिकल सपोर्ट, फर्नीचर, टॉवल, बेडशीट, मेट्रेस, पैड्स, लिक्विड, बीच में ही गायब हो रहा हो ऐसा लगता है. स्वास्थ्य विभाग को सप्लाई का भौतिक सत्यापन भी करना चाहिए ताकि हॉस्पिटल में कोई कमी ना हो. जीवन दीप समिति के साथ हर खरीदी की भी जांच होनी चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)